Fill Enumeration Form 2026: Step-by-Step Guide
Fill Enumeration Form: Step-by-Step Process
यहाँ Enumeration form भरने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) दी गई है। इसे ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें:
1. शुरुआती प्रक्रिया (Initial Steps)
- सबसे पहले आपको voter.eci.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद Login करना है।
- Fill Enumeration form पर क्लिक करना है।
- अपना State (राज्य) सेलेक्ट करना है।
- EPIC / Voter ID No. लिखना है और Search पर क्लिक करना है।
- आपके सामने Details आ जाएगी, उसे देखें। फिर अपना मोबाइल नंबर (Mob) भरें और Send OTP पर क्लिक करें।
- प्राप्त हुआ OTP भरें और Verify OTP पर क्लिक करें।
⚠️ फॉर्म भरने से पहले ज़रूर ध्यान दें
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके आधार कार्ड और वोटर कार्ड (EPIC) में नाम की स्पेलिंग बिल्कुल एक जैसी होनी चाहिए।
सुझाव: अगर दोनों में नाम अलग-अलग है, तो आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। आपको अपने BLO से संपर्क करके ऑफलाइन फॉर्म जमा करना होगा। संपर्क करने के लिए BLO नाम और मोबाइल नं दिखाई देगा
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
सुझाव: अगर आपका नंबर लिंक नहीं है, तो कृपया पहले 'Form 8' भरें और अपना मोबाइल नंबर लिंक करें। आप Click here क्लिक करके फॉर्म 8 की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं ।
2. केटेगरी चुनना और खोजना (Select Category & Search)
- Select one Category (कोई एक श्रेणी चुनें):
- My Name Exists in Electoral Roll of last SIR (यदि आपका नाम Last SIR में हो तो इसे सलेक्ट करें यदि आपका उम्र 38 वर्ष से कम होगा तो ऊपर का option ब्लॉक रहेगा)
- My Parents Name..... (2002, 2003, 2005) (यदि आपके माता-पिता , दादा-दादी का नाम last SIR 2002,2003,2005 में हो तो इसे सिलेक्ट करें)
- My Parents Name...(2025, 2026) यदि आपके माता पिता दादा दादी का नाम SIR 2025,2026 के list में हो तो इसे select करें)
- Neither My Name nor my parents.... (यदि last SIR में किसी का नाम न हो तो इसे चुनें।)
- Search by AC, part, part sl No, in SIR (2002, 2003, 2005):
- State select करें।
- Assembly constituency in 2003
- Polling station No - and Name in 2003
- Part serial No - in 2003
- Relationship चुनें और फिर Search पर क्लिक करें।
- आपकी दी गई जानकारी के अनुसार नीचे Details आ जाएगी। अगर जानकारी सही हो तो check box पर टिक (Tick/Check) करें और Continue पर क्लिक करें।
नोट: यहाँ आपको Details of elector और Details of Relative दिखाई देंगे जैसे- Name, EPIC No, Relative, Relation Type, State, AC No/Name, Part No, और Serial No
3. व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details)
- अब आपको Personal Details वाले भाग को भरना है:
- Mobile No (यह पहले से ही भरा हुआ होगा)।
- Date of Birth और AADHAR No (adhar Optional)।
- Father/Legal Guardian Name और उनका EPIC No.
- Mother Name और उनका EPIC No.
- Spouse Name (Optional) और उनका EPIC No.
- Place of submission भरें और Upload Photo वाले विकल्प से फोटो अपलोड करें।
- जानकारी चेक करने के लिए Preview पर क्लिक करें और फिर Submit कर दें।
4. ई-साइन और रसीद (E-Sign & Receipt)
- Submit करते ही आप हस्ताक्षर (e-sign) की वेबसाइट पर आ जाएंगे:
- अपना AADHAR No लिखें और Get OTP पर क्लिक करें।
- अपना Aadhaar OTP (Enter your Adhar OTP) भरें।
- Check box पर क्लिक करें और Submit पर क्लिक करें।
- प्रक्रिया पूरी होने पर आपके पास successful का SMS आएगा और स्क्रीन पर submit successfully लिखा हुआ आ जाएगा। अंत में, अब आप अपनी रसीद (Download Receipt) डाउनलोड कर सकते हैं।












Post a Comment