Header Ads

ABHA Card kya hai aur kaise banaye

ABHA कार्ड - पूरी जानकारी

ABHA कार्ड - पूरी जानकारी

ABHA कार्ड क्या है?
Ayushman Bharat Health Account (ABHA) कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल स्वास्थ्य पहल है, जो आपको 14-अंकीय यूनिक हेल्थ ID देती है।

📋 ABHA कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

1
वेबसाइट पर जाएं: abha.abdm.gov.in पर जाएं
2
"Create ABHA Number" पर क्लिक करें
3
पहचान दस्तावेज़ चुनें: आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
4
OTP सत्यापन: आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP दर्ज करें और मोबाइल नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें
5
Email ID दर्ज करें और आगे बढ़ें
6
ABHA Address बनाएं: एक यूनिक यूजरनेम सेट करें (जैसे: username@abdm)
7
डाउनलोड करें: रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर ABHA Card PDF डाउनलोड करें

⭐ ABHA कार्ड के क्या फायदे हैं?

  • सभी हेल्थ रिकॉर्ड एक ही जगह डिजिटल रूप में संग्रहीत - सभी टेस्ट रिपोर्ट्स, डॉक्टर की पर्ची, दवाइयों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित
  • पुरानी रिपोर्ट्स बार-बार ले जाने की चिंता खत्म - डॉक्टर के पास फाइलें ले जाने की जरूरत नहीं
  • डॉक्टर आसानी से सटीक इलाज सकते हैं - नए डॉक्टर आपकी पुरानी बीमारियां, दवाएं और एलर्जी तुरंत देख सकते हैं
  • 10 साल बाद भी हेल्थ रिकॉर्ड देख सकते हैं - PHR ऐप की मदद से लंबे समय तक ट्रैक कर सकते हैं
  • अन्य राज्य/शहर में भी इलाज आसान - दूसरे शहर में इलाज कराते समय डॉक्टर मेडिकल हिस्ट्री तुरंत एक्सेस कर सकते हैं
  • बेहोश मरीज की जान बचाने में मदद - बेहोसी की हालत में अस्पताल ABHA कार्ड से पूरी मेडिकल हिस्ट्री देख सकते हैं
  • निजी और सरकारी अस्पतालों में उपयोग - निजी अस्पतालों और लैब में भी उपयोग किया जा सकता है
  • प्राइवेसी और सुरक्षा - आपकी मेडिकल जानकारी तभी किसी डॉक्टर तक पहुंचती है जब आप अनुमति दें
  • 14-अंकीय यूनिक हेल्थ ID - आधार कार्ड जैसा QR कोड होता है, स्कैन करने पर मेडिकल हिस्ट्री देखी जा सकती है
  • कार्ड फ्री है - भारत का हर नागरिक फ्री में यह कार्ड बनवा सकता है

🔄 ABHA कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड में क्या अंतर है?

मुख्य अंतर एक पंक्ति में:
ABHA कार्ड = डिजिटल हेल्थ ID (सभी मेडिकल रिकॉर्ड एक जगह रखने के लिए)
आयुष्मान भारत कार्ड = हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड (₹5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए)
पहचान आयुष्मान भारत कार्ड (PM-JAY) ABHA कार्ड (हेल्थ ID)
प्रकार हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड डिजिटल हेल्थ अकाउंट कार्ड
पात्रता केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए हर भारतीय बना सकता है, आय कोई मायने नहीं
मुख्य लाभ ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज हर साल मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और शेयर करना
वित्तीय सुरक्षा अस्पताल भर्ती के खर्च कवर करता है कोई वित्तीय कवरेज नहीं देता
उपयोग फ्री इलाज के लिए डॉक्टर को मेडिकल हिस्ट्री दिखाने के लिए
योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
⚠️ ध्यान दें: ABHA कार्ड से फ्री इलाज नहीं होता - फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड (PM-JAY) की जरूरत पड़ती है, ABHA सिर्फ डिजिटल हेल्थ ID है।
संक्षेप में:
अगर आप गरीब वर्ग में हैं → आयुष्मान भारत कार्ड बनवाएं (मुफ्त इलाज के लिए)
सभी के लिए → ABHA कार्ड बनवाएं (मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रखने के लिए)

📌 यह ब्लॉग भारत सरकार की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना पर आधारित है

Blogger द्वारा संचालित.