Header Ads

Epfo profile correction online , UAN Portal से घर बैठे सुधार करें

EPFO Online Correction 2026: PF अकाउंट में नाम और जन्मतिथि कैसे सुधारें?
यदि EPFO/UAN प्रोफाइल में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता/पति का नाम, जॉइनिंग डेट आदि गलत है, तो अब अधिकांश सुधार ऑनलाइन किए जा सकते हैं। नीचे पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दिया गया है।
  1. कौन-कौन से विवरण सुधार सकते हैं?

    • नाम (Name)
    • जन्मतिथि (DOB)
    • लिंग (Gender)
    • Nationality
    • Father/Mother Name
    • Marital Status
    • Spouse Name
    • Date of Joining (DOJ)
    • Date of Exit (DOE)
  2. जरूरी चीजें (Requirements)

    • UAN Activated होना चाहिए
    • UAN नंबर
    • Password
    • UAN से लिंक मोबाइल नंबर Aadhaar लिंक होना चाहिए

    यदि Aadhaar verified है तो कई बदलाव बिना document upload के भी हो सकते हैं।

    कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लग सकते हैं?

    कुछ ऐसी जानकारी जिन्हें सुधारने के लिए कोई Document नहीं चाहिए और नहीं employer aproval

EPFO Correction Online Process (ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया)

Official portal:

EPFO Official Portal पर जाने के लिए


UAN Login page पर जाने के लिए click करें

  1. EPFO Portal खोलें और UAN portal पर लॉगिन करें

  2. EPFO के UAN Member e-Sewa पोर्टल (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in)पर जाएं और अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉगिन करें।
    • UAN डालें
    • Password डालें
    • Captcha भरें
    • Sign In करें
  3. Manage सेक्शन में जाएँ

  4. यदि Menu नहीं दिख रहा हो तो तीन लाइन (three line)पर क्लिक करें या सभी Menu दिख रहे हों तो ऊपर दिए गए मेनू section में manage tab होगा, Manage टैब पर क्लिक करें। उसके बाद Joint Declaration का विकल्प चुनें।
    Manage tab
  5. गलत जानकारी होने पर उसके पेंसिल इकॉन पर क्लिक करें और सही विवरण दर्ज करें
  6. आपको अपना मौजूदा (गलत) विवरण और नया (सही) विवरण दोनों दिखाई देंगे। जो जानकारी सुधारनी है (जैसे- नाम, जन्मतिथि, आधार), वहां अपने आधार कार्ड के अनुसार बिल्कुल सही जानकारी टाइप करें।
    ध्यान रखें: ✅ Aadhaar के अनुसार ही जानकारी डालें
  7. Documents Upload करें (यदि मांगे जाएँ)

  8. दस्तावेज अपलोड करें:बदलाव के स्तर (Minor/Major) के अनुसार.सुधार के प्रकार के आधार पर मांगे गए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। छोटे बदलावों के लिए आमतौर पर 2 और बड़े बदलावों के लिए 3 दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
    • PDF upload करें (only pdf file ही अपलोड किया जा सकता है)
    • Clear document रखें
    • Same spelling रखें

    • ध्यान रहें : pdf file name में कोई space (स्पेस) नहीं होना चाहिए।
  9. OTP से सत्यापित कर सबमिट करें ( OTP Verification)

    • चेकबॉक्स पर टिक करें और Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करके अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें।
    • Aadhaar linked mobile पर OTP आएगा
    • OTP डालकर verify करें
    • Submit करें
    Submit करते ही request EPFO/Employer के पास चली जाएगी।
  10. नियोक्ता (Employer) से अप्रूवल लें/Employer Approval (कुछ मामलों में)

  11. कुछ बड़े सुधार जो बिना employer aproval के प्रक्रिया पूरी नहीं होगी सबमिट करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट select employer या आपकी वर्तमान कंपनी (Employer) के पोर्टल पर चली जाएगी। 15 से 30 दिन के भीतर employer द्वारा अप्रूव हो जाएगा , जल्द अप्रूवल के लिए अपने HR या कंपनी से संपर्क करके इसे डिजिटल सिग्नेचर (DSC) के जरिए अप्रूव करने को कहें। कंपनी के अप्रूव करने के बाद यह अंतिम सुधार के लिए EPFO ऑफिस जाएगी।
      यदि:
    • पुराना UAN है
    • Aadhaar linked नहीं है
    • बड़ा correction है तो employer approval लगेगा।
Status कैसे Check करें? Portal में:
  • View → Profile


  • फिर पेंसिल पर check करें आपको नीचे दिखेगा आपका correction status .
Correction होने में कितना समय लगता है?
Type Time
Aadhaar verified correction 7–20 दिन
Joint Declaration 15–30 दिन
यदि Online काम नहीं करे तो? या अगर कंपनी बंद हो गई हो तो क्या करें? यदि आपका पुराना नियोक्ता (Employer) मौजूद नहीं है या कंपनी बंद हो चुकी है, तो ऑनलाइन अप्रूवल संभव नहीं है। इस स्थिति में आपको ऑफलाइन(ofline) प्रक्रिया अपनानी होगी:
  • EPFO की वेबसाइट से Joint Declaration Form (संयुक्त घोषणा पत्र) का पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट निकालें।
  • इसमें अपना UAN, गलत विवरण और सही विवरण भरें।
  • चूंकि कंपनी बंद है, इसलिए इस फॉर्म को किसी बैंक मैनेजर, गैजेटेड ऑफिसर (राजपत्रित अधिकारी), या पोस्टमास्टर से अटेस्ट (हस्ताक्षरित और मुहरबंद) करवाएं।
  • फॉर्म के साथ अपने दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित (Self-attested) कॉपी लगाकर उसे अपने क्षेत्रीय EPFO कार्यालय में जमा कर दें।
  • प्रक्रिया पूरी होने और EPFO द्वारा वेरिफाई करने के बाद, आपके विवरण पोर्टल पर अपडेट कर दिए जाएंगे।

    ofline joint declaration

  • Joint Declaration Form भरें
  • Employer से sign कराएँ
  • EPFO office में जमा करें
  • Important Tips

  • Aadhaar में जो नाम है वही रखें
  • DOB mismatch हो तो 10th marksheet रखें
  • Mobile number active रखें
  • upload करने वाले pdf फाइल नाम में space ना रखें
  • joint declaration form ध्यान से भरें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. PF अकाउंट में सुधार होने में कितने दिन लगते हैं?

    UAN पोर्टल पर रिक्वेस्ट सबमिट करने और नियोक्ता (Employer) द्वारा डिजिटल सिग्नेचर से अप्रूव करने के बाद, EPFO ऑफिस आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट कर देता है।

  2. क्या मैं बिना अपनी कंपनी (Employer) की मदद के PF डिटेल्स सुधार सकता हूँ?

    हां,कुछ details बिना कंपनी के मदद से सही किया जा सकता है लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में आपके कुछ बदलावों के लिए कंपनी (Employer) द्वारा अप्रूव किया जाना अनिवार्य है। अगर कंपनी बंद हो गई है, तो आपको ऑफलाइन 'Joint Declaration Form' भर कर EPFO office जमा करना होगा।

  3. PF में जन्मतिथि (DOB) सुधारने के लिए सबसे अच्छा डॉक्यूमेंट कौन सा है?

    जन्मतिथि में बदलाव के लिए 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट भी लगाना जरूरी है।

  4. क्या EPFO Joint Declaration फॉर्म ऑनलाइन भरा जा सकता है?

    हाँ, हाल ही में EPFO ने UAN पोर्टल पर 'Online Joint Declaration' की सुविधा शुरू कर दी है। अब आप घर बैठे 11 तरह के बदलावों (जैसे नाम, जेंडर, डेट ऑफ जॉइनिंग) की रिक्वेस्ट ऑनलाइन डाल सकते हैं।

Blogger द्वारा संचालित.